गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर, गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:
Happy Teachers Day, Friends !
इस जगत में सबसे महान कोई सम्बन्ध है तो वो है गुरु और शिष्य का। भारतीय संस्कृति मे तो यहाँ तक कहा जाता है, कि बिना गुरु के मोक्ष भी सम्भव नहीं है। एक गुरु आपका जीवन तक बदलने की सामर्थ्य रखता है, इसका एक छोटा सा उदहारण देना चाहूँगा, बचपन से ही गणित अच्छा लगता था, पर इतिहास और बड़े होने पर टैक्स तो जैसे काटते थे, सोचा करता था कि टैक्स जैसे boring subject में जरा मन नहीं लगता, क्या एक अच्छा accountant बन पाउँगा ? फिर एक दिन एक मित्र ने कहा कि Prof. Lal से पढ़ते हैं, पहली बार जिंदगी मे non-stop छे घंटे की class attend की, उनका explain करने का तरीका इतना अच्छा था की bore लगने वाला Income Tax भी interested लगने लगा। फिर क्या, न जाने कितनी किताबें पढ़ डालीं, कौटिल्य के system से लेकर, US, Europe and Asia के Tax System तक, और ये सब संभव हुआ, सिर्फ एक Teacher की वजह से।
यदि हम अपनी जिंदगी को गौर से देखें तो पायेंगे बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसके पीछे किसी न किसी की प्रेरणा या योगदान है और हम उन चीजों को Granted लेकर चलते हैं।
मैंने कई Professionals देखे हैं जो अपने Juniors को सिर्फ उतना बताते हैं कि उनका काम चलता रहे, जो कि गलत है, पूछने पर कहते हैं, की अगर वो सब सीख गए तो हमें कौन पूछेगा ? मै बस इतना कहना चाहूंगा कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है, जब हम किसी को एक चीज सिखाते हैं तो खुद दो सीखते हैं। इसलिए कभी भी ज्ञान बाँटने में संकोच न करें। धन्यवाद।

No comments:
Post a Comment