माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। आपकी दीर्घायु और सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं आप इसी प्रकार अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे और आपके नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर चलते हुए नयी मज़िलों को हासिल करेगा।
कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मै मोदी जी का समर्थक होते हुए भी उनकी कभी कभी आलोचना क्यूँ करता हूँ, तो यही कहूँगा, दुःख तभी होता है, जब आपको किसी से अपेक्षायें हो और वो इन्सान उन अपेक्षाओं को पूरा न कर पाये। मैंने शायद ही कभी राहुल गाँधी के बारे मे कुछ कहा हो, क्यूँकि उनसे मुझे कुछ अपेक्षा ही नहीं। फिर भी ये हमेशा याद रखता हूँ की कोई भी इन्सान कितना भी महान क्यों न हो, कुछ न कुछ कमी अवश्य होती है, ऐसा न होता तो वो कब का मोक्ष पा चुका होता। मोदी जी का अपना चरित्र, अद्धभुत कार्य क्षमता, जीवन मे अनुशासन अपने आप मे प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया फिर भी कई क्षेत्र हैं जिनमे उन्हें ध्यान देने के आवश्यकता है. इस पर विस्तार से अलग से लिखूंगा। अंत में यही कहूँगा, मोदी जी के जीवन पर बहुत सारी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, प्रत्येक युवा को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए। मोदी जी के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। धन्यवाद।

No comments:
Post a Comment