Monday, 11 September 2017

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

आज Linkedin पर ही कई Post पढ़ने को मिले, जो निराशा और हताशा प्रदर्शित कर रहे थे, कई बेरोज़गार भाई बहन जो 3 - 6 महीने से Job के लिए apply कर रहे हैं, पर कहीं से कोई positive response नहीं मिल रहा। बस यही कहूंगा कि निराश मत हो, आपका भी अच्छा समय आयेगा। अपने cover letter और CV को update करते रहें, कुछ न कुछ नया सीखते रहें, अगर पैसा नहीं खर्च सकते तो Google and youtube are the best teachers.
सिर्फ एक Job Portal पर ही depend मत करें, maximum Job Portals को Try करें। दिन मे कम से कम 4 घंटे सिर्फ Job Search के लिए रखें। 2 घंटे, Job Portals पर, 1 घंटा Placement/Recruitment agencies को अपने CV forward करें। आपके area के placement companies की list net से download कर सकते हैं अन्यथा दिल्ली मे नेहरू प्लेस मे मिल जाती है, और एक घंटा जिस Industry का आपको experience है, उससे related companies के HR को अपना CV forward करें। उनकी detail आपको companies की website पर मिल जाएगी।
और अंत में अपनी favorite poem (Written by Sh. Harivansh Rai Bachchan) share कर रहा हूँ। ईश्वर आप सभी को जल्दी से आपके लक्ष्य को प्राप्त करने मे सहायक सिद्ध हों, इसी अभिलाषा के साथ शुभ रात्रि।
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

No comments:

Post a Comment