Monday, 25 September 2017

क्या मेहनत से क़िस्मत बदलती है ?


कल Dance Plus 3 के Final मे उपविजेता (2nd Runner up) अमरदीप सिंह ने एक कमाल की बात कही, प्रतिभाशाली (Talented) तो हम सब होते हैं, पर कुछ दूसरों से आगे बढ़ जाते हैं, क्यूँकि उनका नसीब दूसरों से अच्छा होता है।
अमरदीप ने ये बात अपने साथी प्रतियोगियों के लिये कही थी, पर सच ये है कि ऐसा आपको जीवन के हर क्षेत्र मे मिलेगा। Being an accountant अगर मै अपने Profession की ही बात करता हूँ, तो बहुत सारे CA के Students/Trainees को जहाँ Big4 के साथ अपनी Professional Journey शुरू करने का मौका मिलता है वहीं दूसरी ओर बहुत सारे लोग किसी भी दूसरी CA Firm के साथ काम शुरू करते हैं। फिर जब Real Professional Life शुरू होती है, नसीब अपना खेल खेलना शुरू कर देता है, जहाँ Big4 के CA/Trainees को आराम से काम मिलता है, वहीं दूसरी CA Firms के अनुभव के साथ कहीं ज्यादा मशक्त करनी पड़ती है। क्या दूसरी CA Firms के लोग कम मेहनत करते हैं ? क्या वो भी वही सब नही पढ़ के आते जो Big 4 के CA ? 
क्या सचमुच नसीब या किस्मत बहुत बड़ी बात है ? इसका जवाब तो खुद अमरदीप की जिंदगी है। दो बार इस show मे reject होने के बाद, तीसरी बार select हुआ, बारह सालों तक जी तोड़ मेहनत। शायद किस्मत अच्छी होती तो पहली बार मे ही select हो जाता, पर हार न मानने के जज्बे ने और दिन रात की मेहनत ने उसे उसी मुकाम पर पहुँचा दिया, जहाँ उसे उसके नसीब ने नहीं पहुँचने दिया था, पर क्या ये भी किस्मत का ही खेल नहीं था ? क्या मेहनत से क़िस्मत बदलती है ?

No comments:

Post a Comment