Saturday, 30 June 2018

HAPPY GST DAY - 2018

कई वर्षों के लम्बे इन्तज़ार के बाद आज से एक साल पहले वो शुभ घडी आ ही गयी थी  जब GST प्रचलन मे आया जिसे एक बड़े कर सुधार के रूप मे देखा गया, आरंभिक दौर मे लेखाकारों, कर विशेषज्ञों, व्यवसाइयों सभी के लिए ये परीक्षा की घडी थी, क्यूंकि implement  होते ही सरकार के बड़े बड़े दावों की एक एक कर के पोल खुलने लगी। 3 Billion transactions की बात करने वाला server कुछ लाख transactions से ही चरमरा उठा। कई प्रश्न मन में उठते रहे जैसे :

१. काश GSTN TCS या NIC को दिया होता, तो बार बार तकनीकी समस्याऐं उत्त्पन्न न होतीं। 
२. काश AJ की जगह कोई युवा और ऊर्जावान व्यक्ति देश का वित्त मंत्री होता तो सारा बोझ अकेले वित्त सचिव हसमुख अधिया को न झेलना पड़ता।
३. काश GST इस सोच के साथ कि सभी करदाता बईमान और निकम्मे हैं और कैसे इनसे ज्यादा से ज्यादा कर वसूला जाये की जगह इस सोच से चालू किया जाता कि किस प्रकार करदाताओं को कर की एक सरल प्रणाली दी जाये, तो शायद नजारा ही कुछ और होता। 

Anyway जो हुआ सो हुआ, आज की बात करें तो system ठीक ठाक चल रहा है, (वैसे आज ही Trans -२ को लेकर अनेक करदाता GST Tech पर complaint करते दिखे ), NIC के नियंत्रण मे आने के बाद Eway Bill का Portal भी अच्छा काम कर रहा है। Council की पिछली सभा मे return के simplification की बात already हो चुकी है, ITC भी TDS की तरह सीधा Credit Ledger मे Credit होगा, RCM on URD Purchases 30 सितम्बर 2018 तक के लिये स्थगित हो चूका है, उम्मीद है 2019 के चुनाव के लालच मे इसे ख़तम भी किया जा सकता है, क्यूंकि इससे SME Sector को बहुत नुकसान होने की आशंका है। TDS और TCS Provisions भी 30 सितम्बर 2018 तक के लिये स्थगित हो चुके हैं। इसी उम्मीद के साथ कि अगले साल में और भी बड़े सुधार देखने को मिलेंगे -  HAPPY GST DAY TO EVERYONE . THANKS. 

Wednesday, 9 May 2018

साई बाबा की शिक्षायें ( भाग -3 )


साई बाबा की शिक्षायें (भाग -3)
बहुत से लोग साई बाबा को भगवान शिव का अवतार भी मानते हैं। इसका एक कारण ये भी है वह भी शिव की भाँति वैराग्य की मूरत थे और जीवन पर्यन्त भस्म (Holy Ash) से उनका रिश्ता बना रहा - जिसे उनके भक्त और सँसार उदी के नाम से जानता है। इस उदी का संसारिक महत्व तो सर्वविधित है, कितना भी असाध्य रोग हो, यदि पूर्ण निष्ठा के साथ उदी का प्रयोग किया जाये तो बड़े से बड़े रोग और कष्ठों से छुटकारा मिल जाता है। साई बाबा सदा द्वारकामाई (जिस स्थान पर वह रहते थे ), धूनी रमाये रहते थे और इस धूनी से जो भस्म प्राप्त होती थी उसे प्रशाद के रूप मे वितरित किया करते थे। उनका कहना थे - ये जीवन भी इस भस्म की भाँति है, क्षण क्षण जलते हुए अंत भस्मीभूत ही होना है। वह इस प्रकार मानव जीवन और समय के महत्त्व को लोगों तक पहुँचाया करते थे। दुनियावी कार-विहार मे मनुष्य अक्सर अपने जीवन का प्रयोजन भूल जाते हैं और सांसारिक इच्छाओं के पीछे भागते भागते कब जीवन की यात्रा समाप्त हो जाती है, पता ही नही चलता। उदी के माध्यम से साई बाबा यही संदेश दिया करते थे, समय रहते संसारिक बंधनो से मुक्त हो जाओ अन्यथा जन्मों जन्मों तक ये यात्रा युहीं चलती रहेगी। गुरु नानक देव जी की तरह ही साई बाबा भी मोक्ष या मुक्ति पाने के लिये गृस्थि जीवन का त्याग करने की बात नहीं करते थे, बस अपने कर्मों पर ध्यान दो, किसी का बुरा मत करो, ईर्ष्या और मोह दोनों पर नियंत्रण रखो। धन्यवाद।
( #100SaiBaba ) Lesson 3.


Sunday, 6 May 2018

Happy World Laughter Day to Everyone

Happy World Laughter Day to Everyone.  :)

जिंदगी का एक ऊसुल निभाते चलो
हँसते रहो हँसाते रहो
जिंदगी तो देती है बिछा हर कदम पर कांटे
चोट खाकर भी मुस्कुराते रहो खिलखिलाते रहो
फूलों से अपनी और औरों की राह सजाते रहो
निराशा और दुःख की राहों पर रहोगे सदा अकेले
हँस हँस कर महफ़िलें सजाते रहो
कितने दिन जीना है दुनिया मे, कुछ पता नही
पर "सुख" जितने दिन भी जिओ
हर दिन को यादगार बनाते चलो
हँसते रहो, हँसाते रहो  ...................


Compliance Calendar for the month of May-18. (GST/Income Tax-TDS/TCS, PF/ESI)

Compliance Calendar for May-18.  Contains due dates for Some of common compliance, for Company and Industry specific kindly refer related law/updates (Notifications/Press Releases).
For Taxpayers with Turnover above Rs. 1.50 Crore need to file GSTR-1 for March'18 by 10th April'18 and for April'18 by 31st May'18. GSTR-3B for April'18 by 20th May'18.
TDS/TCS Deposit Date for April-18 is 07th May'18. Quarterly Return (Jan-Mar18) for TCS is 15th May'18 and TDS Return is 31st May'18. Thanks.



Wednesday, 4 April 2018

Compliance Calendar for the month of April-2018 (GST/Income Tax - TDS/ PF/ESI)

Compliance Calendar for the month of April-2018. It includes some of important compliance. Please check for other statutory obligations related to company/industry. Thanks.


Sunday, 1 April 2018

Happy New Financial Year 2018-19.

कुछ डेबिट और कुछ क्रेडिट
कभी depreciation तो कभी appreciation
taxes के भंवरों मे बिज़नेस के जहाज़ को संभालता
सरकारी नीतिओं अनीतिओं और
कुटनीतिओं मे पिसता, पर कुछ न बोलता
हर दिन हर पल कुछ नया सोचता
कुछ नया सीखता, कुछ नया सिखाता
क्या खोया क्या पाया
लाभ हानि खाते मे दिखलाता
क्या थे क्या हो गये
बैलेंस शीट बनाता
हजार सवालों के हज़ार जवाबों से जूझता
अंको और आंकड़ों की रहस्यमयी दुनिया मे विचरता
सबके बीच फिर भी सबसे अलग
अँधेरी राहों पर ज्ञान के दीपक जलाता
सुख वो कोई नही
एक company का accountant कहलाता।

सभी accountant भाई बहनों को नये Financial Year की हार्दिक शुभकामनायें। सिर्फ इस mortal world ही नही बल्कि उस दुनिया मे भी Accountant का कितना महत्व है, इसी बात से समझा जा सकता है, जहाँ अन्य देवताओं को मात्र उनकी क्षमता के आधार पर कार्य का आबंटन किया गया, वहीँ प्राणियों के कर्मो का हिसाब रखने के लिये भगवान चित्रगुप्त को कठिन साधना से गुजरना पड़ा।

ये सिर्फ एक नया साल ही नही है, हर उस accountant के लिए जो अपने काम को और बेहतर बनाना चाहता है, एक अवसर है।

Once Again - Happy New Financial Year 2018-19 and Wishing you all the Best. Thanks.

FAQ released by CBIC (Formerly known as CBEC) on E-Way Bill (GST)

FAQ released by CBIC (Formerly known as CBEC) on E-Way Bill (GST) :

http://www.cbec.gov.in/resources//htdocs-cbec/gst/FAQs-on-E-way%20Bill-System.pdf;jsessionid=D5923F2BF807E447B5768CD58D045CD0

Also Enclosed Press Release on E-Way Bill.


Thursday, 29 March 2018

Happy Mahavir Jayanti 2018.

महावीर जयन्ती के शुभ अवसर पर सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनायें। हम सौभाग्यशाली हैं जो ईश्वर अलग अलग रूपों में आकर जीवन के दुखों के निवारण का मार्ग दिखाते हैं। भगवान महावीर के बारे मे जो थोड़ा बहुत मैंने पढ़ा है और उनके व्यक्तित्व की जो बातें मुझे प्रभावित करती हैं, उनमे से कुछ का उल्लेख करना चाहूँगा। ये बात विचारणीय है, कोई साधारण मनुष्य यदि सन्यास का मार्ग चुनता है, तो बड़ी बात नही, पर एक सम्राट जब आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण करता है, तो समाज को एक नयी रोशनी, जीने की एक नई राह दिखती है। 

१.  सँसार को जीतना उतना महत्वपूर्ण नही, जितना स्वम को स्वम् से जीतना। इन्द्रियों की शक्ति प्रबल है, नेत्रों से सन्देश पाते ही सभी इन्द्रियाँ सजग हो जाती हैं, कोई भी ऐसी चीज, जो आकर्षित करे, चाहे वो कोई मनुष्य हो, कोई भवन, कोई वाहन - मोह, वासना, अँहकार, क्रोध और ईर्ष्या को जन्म देता है. यदि इन्द्रियों का नियन्त्रण न किया जाये तो जीवन एक जलती हुई चिता के समान हो जाता है। 

२. लोग कहते है कम बोलो, मीठा बोलो, सत्य बोलो पर भगवान महावीर से सीखा सिर्फ तभी बोलो जब बोलना जरुरी हो, तभी सुनो जब सुनना जरुरी हो, तभी देखो जब देखना जरुरी हो, यहाँ तक तभी सोचो जब सोचना जरुरी हो। 

३. दया, करुणा और क्षमा - सभी जीवों के प्रति समभाव रखो। 

४. मोक्ष मात्र उत्तम कर्मों से ही प्राप्त हो सकता है, एक और जहाँ पुराने कर्मो के परिणाम स्वीकार करो वही वर्तमान कर्मो के प्रति सजग रहो। 

धन्यवाद।   


Saturday, 17 March 2018

Happy Navratri ! Jai Mata Di !

सभी भाई बहनों को नवरात्री के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें। कहते हैं माँ जैसा कोई नही, बालक चाहे ४ वर्ष का हो या ४० वर्ष का, माँ सदा उसको प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता हुआ देखना चाहती है। दुनिया बालक की प्रतिभा और क्षमताओं पर भले ही संदेह करे, पर एक माँ कभी हार नहीं मानती। आइंस्टीन की कहानी से तो हम सब वाकिफ हैं, जब उन्हें मूर्ख और प्रतिभाहीन कह कर स्कूल से निकाल दिया गया, पर माँ ने ये कहकर कि स्कूल उस जैसे प्रतिभावान बालक को शिक्षा देने मे समर्थ नही, उसका हौसला बढ़ाया। वही आइंस्टीन भविष्य मे कितना महान वैज्ञानिक बना, ये सारा संसार जानता है।  माँ से कभी कुछ माँगना नही पड़ता, बिना मांगे सब कुछ मिलता है। नवरात्री मे माँ के विभिन्न रूपों का पूजन किया जाता है। सभी पर माँ की कृपा बनी रहे और जीवन आनन्द, उल्लास और खुशियों से भरा रहे, भौतिक और अध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों मे सबकी उन्नति हो, इसी अभिलाषा के साथ पुन : सभी मित्रों को Happy Navratri. JMJ.   _/\_