Tuesday, 30 October 2018

Books Everyone Must Read: Book Thirteen : Life Without Limits By Nick Vujicic


Books Everyone Must Read: Book Thirteen
Book: Life Without Limits
Author: Nick Vujicic

Very old story, once upon a time, someone tired of his life, decided to commit suicide, standing on a well, preparing to jump, suddenly a passenger, who used to be king in ordinary attire, wandering to know condition of the citizens of his kingdom, found that man and rushed to save him. He pulled him from the boundary wall of well and asked why ? He replied, he had no work, so he wanted to kill himself. The wise king asked him, You are so wealthy, why you do not use your wealth to create income and assets ? That guy with shocked asked, which wealth you are talking about ? The king told, give me your arms, I will give you 10 gold coins, Man got angry on this offer ? Then King asked for Legs, Eyes, Ears, Nose …… against good amount of Gold. But that man rejected all offers. Then king told him, you are not ready to give any of your body part against huge compensation, why you called yourself poor. The man understood and dropped the idea of suicide and promised to work hard to earn livelihood.

So, Have We ever realized, How blessed, We are ? If We had born with any of such disabilities, Would life be Same ?

This is 13th Book, I am recommending. For last 12 books, I shared contents and why should be read. But this book, only one reason …….  Nick Vujicic, Author of the Book.

Most of us would be familiar with this name, Guy who born without limbs (No Arms, No Legs) and today has become a source of motivation for millions of people. He did not take life like a curse, but accepted as a challenge and proved limits are not about physical bodies, but about mind, about attitude. Also sharing link of his famous video.

And at last in his words : If you can't get a miracle, become one. Thanks.




Thursday, 18 October 2018

विजयादशमी की सभी भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनायें।

विजयादशमी की सभी भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनायें।

राम भी मुझमे
रावण भी मुझमे
कंस भी मुझमे
कृष्ण भी मुझमे
सगुणों का भंडार हूँ मैं
दुर्गुणों की खान भी मै हूँ
काम भी मुझमे
क्रोध भी मुझ मै
लोभ, मोह और अहँकार भी मुझमे
कलयुग का अंधकार भी मुझमे
राम नाम का प्रकाश भी मुझमे
राम और रावण का अविराम
युद्ध भी मै हूँ
हार भी मै हूँ
जीत भी मै हूँ
माया भी मै हूँ
मोक्ष भी मै हूँ
सुख हताश न होना कभी
लाचार कमजोर न मानो खुद को
चाहे ये युद्ध युगों चले
रावण की जय कभी हो नहीं सकती
राम से उपजे राम में बिनसे
राम नाम बिन गत हो नही सकती। _/\_



Sunday, 14 October 2018

साई बाबा की शिक्षायें (भाग -5 ) : श्रद्धा और सबूरी

साई बाबा की शिक्षायें (भाग -5 ) : श्रद्धा और सबूरी

क्या फर्क पड़ता है, मारुती 800 हो या BMW, सेंट्रो हो या ऑडी, इंडिका हो या मर्सिडीज, होते तो सबके चार पहिये ही हैं, भीड़ भाड़ वाले रास्ते पर समय भी उतना ही लगता है, तो क्यूँ ऑडी, BMW या मर्सिडीज पर पैसा बर्बाद किया जाये ??

ये सुझाव आपने भी कई बार सुना होगा, पर ऐसा कहने वाले लोग अक्सर वही होते हैं जो कभी लक्ज़री कार मे बैठे नही, वरना वो खुद ही जान जाते क्या फर्क है। :)

छोटे और साफ़ रास्ते पर शायद कोई फर्क नही पड़े, पर रास्ता यदि लंबा हो, सड़क ख़राब हो तो भी लक्ज़री गाड़ी मे ज्यादा तकलीफ़ नहीं होती पर साधारण गाड़ी में तो हड़ियाँ तक हिल जाती है।

ऐसा ही कथन कई भाई बहन करते हैं, होना तो वही है, जो किस्मत मे लिखा है या जो कर्मों का फल है, तो ईश्वर की पूजा किसलिये ? ये सच है, रास्ता तो वही है पर गाड़ी खास हो तो कैसा भी हो आराम से कट जाता है। ऐसे ही जब भी जीवन मे बुरा समय आये या तकलीफ हो, तो ईश्वर पर विश्वास और सब्र के साथ ऐसा वक़्त भी आसानी से कट जाता है, वरना बड़े बड़े महाबली भी वक़्त के आगे घुटने टेक देते हैं।

यही है साई बाबा की सबसे बड़ी शिक्षा - श्रद्धा (Faith/विश्वास) और सबूरी(Patience/धैर्य). सदा ईश्वर और अपने गुरु पर विश्वास और धैर्य को धारण करना।

कल 15 अक्टूबर 2018 को साई बाबा का 100 वां महासमाधि दिवस है। उनके दिखाये मार्ग पर हम चल सकें और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर सकें, इसी अभिलाषा के साथ उनके चरणों में कोटि कोटि नमन।

#100SaiBaba Lesson 5


Monday, 8 October 2018

CBDT further extends date for filing Income Tax Returns and Audit Reports to 31st October 2018

Ministry of Finance :

CBDT further extends date for filing Income Tax Returns and Audit Reports :

The due date for filing of Income Tax Returns and Audit Reports for Assessment Year 2018-19 is 30th September, 2018 for certain categories of taxpayers. Central Board of Direct Taxes (CBDT) had earlier extended the date for filing of Income Tax Returns and various reports of Audit to 15th October, 2018. Upon consideration of representations from various stakeholders, CBDT further extends the ‘due date’ for filing of Income Tax Returns as well as reports of Audit (which were required to be filed by the said specified date) from 15th October, 2018 to 31st October, 2018 in respect of the said categories of taxpayers. However, as specified in earlier order dated 24.09.2018, assessees filing their return of income within the extended due date shall be liable for levy of interest as per provisions of section 234A of the Income-tax Act, 1961.

                      ..........................................................................

Accountants even can't find Peace in their lives at once. They find peace also in Pieces. Happy Navratri and Vijayadashmi in Advance. Thanks. 

Sunday, 7 October 2018

साई बाबा की शिक्षायें (भाग -4 ) : जो भी काम करो दिल से (Wholeheartedly) करो

साई बाबा की शिक्षायें (भाग -4 )

साई बाबा की एक बात जो मुझे सबसे अच्छी लगती है, वो हमेशा कहा करते थे जो भी काम करो दिल से (Wholeheartedly) करो वरना मत करो। हालाँकि उनके ये उपदेश धर्म ग्रंथों के पठन के बारे में अधिक थे, जब उन्होंने देखा की अधिकांश लोग बिना अर्थ समझे नित्य प्रति ग्रंथों का पठन करते है वो भी अशुद्ध उच्चारण के साथ। ऐसा प्रतीत होता था, कि वो ऐसा ईश्वर के प्रति आस्था और प्रेम के भाव से कम और भय और औपचारिकता के भाव से ज्यादा करते थे।

जब कई वर्ष पूर्व मैंने ये कथा पढ़ी थी, तो प्रेरित होकर हनुमान चालीसा और जपजी साहिब की विस्तृत व्याख्या पढ़ी और हैरान हो गया, जो अर्थ मै समझता था और जो वास्तविक अर्थ थे वो पुरणत्या भिन्न थे। 

बाबा की ये शिक्षा मात्र धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए ही नहीं है वरन सांसारिक कार्य कलापों के लिए भी उतनी महत्वपूर्ण है। जीवन मे कार्यकाल के दौरान  कई बार ऐसे लोगों से मिला जो अपने काम से खुश नही होते थे, उन्हें लगता था संसार का सबसे ज्यादा boring और सिरदर्द वाला काम शायद वही कर रहे है जैसे Data Entry या Reconciliations और उनका यही attitude उनके काम को और भी मुश्किल बना देता था। 

इसीलिए कहते है या तो वो काम करो जो दिल को पसंद हो, अगर ऐसा काम नहीं मिलता, तो जो भी काम मिले उसे दिल से करो। ये भी एक सच्चाई है जब आप छोटे काम भी दिल से करते हैं तो बड़े काम आपने आप आपको मिलने लगते हैं। उन लोगों को कोई पसंद नहीं करता जो काम को लेकर हमेशा रोते रहते हैं, वरन जो हर काम को चुनौती मान अपना सर्वश्रेस्ट देने का प्रयत्न करते हैं। 

इसीलिए जीवन में कोई भी काम छोटा हो या बड़ा दिल से करो, ख़ुशी से करो।  _/\_

#100SaiBaba Lesson 4.

Tuesday, 2 October 2018

Compliance Calendar for the month of October-2018 (GST/TDS/Income Tax/PF/ESI/Company Law)

Dear Friends, Please find here Compliance Calendar for the month of October'2018. It is as per General/Current Provisions. Kindly keep referring circulars/notifications/ press releases for any change issued by respective tax office. Thanks.


Sunday, 16 September 2018

आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,

जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।  वर्ष २०१३ और २०१४ मे हम लोगों ने बहुत सी अपेक्षायें रखते हुए आपका समर्थन किया था, आज उनमे से अधिकांश अपेक्षायें दम तोड़ चुकी हैं, फिर भी आशा की एक किरण कहीं जगमगाती दिखती है, शायद कहीं कुछ चमत्कार हो जाये। कुछ बातें जो आपको बताने का मन था :

१. एक सफ़ल नेता वही होता है, जिसकी team के बाकी members भी उसके जैसे सोच रखते हों। नोटबंदी, GST, आधार से समबन्धित परियोजनायें, KYC of Directors जैसे अनेक निर्णय थे जो poor implementation की वजह से जनता के लिए एक बहुत बड़ा सर दर्द बन गये। क्या जरूरी नही था, आप मंत्री और अन्य बड़े पदों पर ऊर्जावान, ज्ञानवान और युवा लोगों को नियुक्त करते। आज रामदेव और श्री श्री जैसे संत जिन्होंने गारंटी दी थी, की मोदी जी के आते ही पैट्रोल और डॉलर दोनों ३०-३५ के स्तर पर आ जायेंगे, कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं बचे। 

२. ज्ञान सिर्फ ज्ञान होता है,अनेक अर्थशास्त्रियों का कांग्रेस समर्थक कह कर उपहास किया गया और उनकी सलाह की उपेक्षा।  क्या देश हित से बड़ा भी कुछ होता है ? श्री राम ने शत्रुता होते हुए भी सदैव रावण के ज्ञान और प्रतिभा की प्रशंसा की। 

३. आप बहुत भाग्यशाली हैं जो प्रकृति ने आपको इतना बड़ा मौका दिया, देश की सेवा करने का। आज अनेक कारणों से जनता त्रस्त है। क्यूंकि हर निर्णय राजनीति से प्रेरित है, जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहाँ पैट्रोल पर VAT कम कर दिया गया। सीलिंग, GST और नोटबंदी के कारण लाखों युवाओं को job से हाथ धोना पड़ा। 

जिस तरह से केजरीवाल ने विषम परिस्थितयाँ होते हुए भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं मे बड़े सुधार किये, अगर श्याम बाबा का आशीर्वाद मिल गया, तो अगला PM वो भी हो सकते है। जीवन मे कुछ भी स्थायी नहीं होता। 

इसी आशा के साथ, आप पुन: अपने अंत:करण की आवाज सुनेंगे और कांग्रेस के अतीत की बुराईयां छोड़ कर भविष्य मे अच्छे दिन कैसे आ सकते हैं पर  Focus करेंगे  और देश हो एक सफल नेतृत्व देते हुए विश्व गुरु का मान दिलायेंगे, जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। 

- एक नागरिक  

Saturday, 15 September 2018

DIR 3 ( KYC of Directors) - Problems

Just opened the twitter and get shocked. I have never seen professionals (in practice) in such a pathetic condition. They are literally crying. For last 2 days MCA Web site not working properly and they are unable to file DIR-3 (KYC Form of Directors). Most of them charged a fee of Rs. 500 to Rs. 1000 per form. Now they have to pay penalty of Rs. 5000 per form from their own pocket, if date is not extended. Many have already filed, but cases where there were problems with DSCs or Base Documents like PAN or Aadhar, they are in worse position.

Most of CAs are Busy in filling DIR-3, Putting all other important work including Tax Audit, GST Audit, Filling of ITR on hold ...................

Some says it is plan to collect a huge money from such type of penalties for 2019. God knows what is truth. But my only prayer to God is, No matter who wins in 2019, but let Finance Minister be one, who is an accountant, who understand problems and pains of both professionals and business community.  For every technical glitch who will not blame professionals being lazy to work on last minute or business people as corrupt and dishonest people, but help to resolve the issues and provide such infra that is user friendly. Amen.

Friday, 14 September 2018

हिंदी दिवस की शुभकामनायें

आज १४ सितम्बर को देश हिंदी दिवस मना रहा है। सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनायें। संविधान के अनुच्छेद ३४३ के तहत १४ सितम्बर १९४९ को हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप मे स्वीकार किया गया। सच मे बेहद सुन्दर और मधुर भाषा है, हिंदी। विचारों को व्यक्त करना हो, या भावों को दर्शाना हो, एक अति उत्तम माध्यम है, भाषा हिंदी। देश के लिए ये बहुत दुर्भाग्य की बात है की कुछ राजनीतिक दलों ने निजी स्वार्थ के चलते इसका प्रसार समस्त देश में नहीं होने दिया। 

आज कई लोगों को एक बहुत बड़ी गलत फहमी है कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिये English ही एक मात्र सहारा है और हिंदी पिछड़ेपन की निशानी है, ये मात्र एक भरम है, मेरा ये मिथक तब टुटा जब मैंने रेलवे स्टेशन के बाहर  भिखारी को बड़े स्टाइल मे English मे भीख माँगते देखा। 

मेरे कई सहयोगी अक्सर कहा करते थे, काश हमारी English अच्छी होती तो हम भी बहुत बड़ी Post पर होते, और मै उनसे हमेशा कहता था, दिन मे एक घंटा अपने ज्ञान को बढ़ाने में लगाओ। १५ मिनट एकाउंट्स के बारे मे पढो, आधा घंटा टैक्स और बाकि १५ मिनट अपनी English सुधारने मे लगाओ, पर उनका focus English पर ही होता था, नतीजा वहीं के वहीं। 

एक बार मेरा सहकर्मी जो दूसरी यूनिट का head था, एक सहायक नियुक्त किया और मुझे ख़ुशी ख़ुशी बोला, बहुत intelligent है, क्या English बोलता है, एक हफ्ते बाद दुखी दिखा, बोला इसे तो साधारण सा reconciliation भी नही आता और इसके साथ ही उसका भी ये भरम की English बोलने वाले सारे intelligent ही होते हैं, टूट गया। 

भाषा कोई बुरी नही होती पर जो आनन्द अपनी भाषा मे अपने विचारों को व्यक्त करने मे मिलता है, वो और किसी भाषा मे मिल ही नहीं सकता। एक बार फिर से सभी मित्रो को हिंदी दिवस की शुभकामनायें।  
            

Tuesday, 11 September 2018

Neem Karoli Baba : 45th Death Anniversary

आज की युवा पीढ़ी शायद महान संतों की महिमा से परिचित नहीं होगी, क्यूँकि उन्होंने जो संत देखें हैं , वो या तो अय्याश क़िस्म के बाबा हैं या राजनीतिक दलों के एजेंट पर सभी बाबा या संत ऐसे ढोंगी ही हैं, ये सत्य नही है, बहुत सी ऐसी महान विभूतियों ने इस धरती पर जनम लिया, जिन्होंने अपने पुण्य कर्मो से भारत का नाम विश्व भर मे रोशन किया। 

नीम करौली बाबा भी ऐसे ही एक महान संत और हनुमान भक्त हुए हैं, जिनकी आज ४५वीं पुण्य तिथी है।  उत्तर और पच्छिमी भारत के लोगों के लिये तो ये नाम नया नहीं है, पर बाकी लोगों को इस महान संत के बारे मे तब पता चला जब Steve Jobs, Mark Zuckerberg, Julia Roberts जैसे बड़े और प्रसिद्ध लोगों ने उनकी कृपा और कैसे उनका जीवन परिवर्तन हुआ का वर्णन किया। हालाँकि इनमे से कोई भी उनसे प्रत्यक्ष रूप से नही मिल सका परन्तु उनके पावन स्थान की ऊर्जा से कैसे इनकी सोच बदली और कैसे बाबा की कृपा ने इन लोगों को अपने अपने कार्य क्षेत्रों मे शिखर को छूने के काबिल बनाया। 

कई लोग अध्यात्म और work life को अलग कर के देखते हैं, पर सत्य तो यही है सब कुछ आपस में इस तरह से जुड़ा है कि सही संतुलन जहाँ आपको आपकी मंजिल के करीब लाता है वहीं थोड़ा सा भी असंतुलन हताशा और निराशा की दुनिया में धकेल देता है। 

नीम करौली बाबा और संतों की तरह बड़े उपदेश नही दिया करते थे बल्कि अनुयायियों को राम नाम के साथ जोड़ा करते थे। आज बाबा को देह त्याग किये हुए ४५ वर्ष हो चुके हैं पर उनकी ऊर्जा को लोग उनके धाम में आज भी महसूस कर सकते हैं। 

आज से कुछ महीने पहले जब मैंने इनके बारे में पढ़ा तो मन में ख्याल आया कि एक बार वो जगह देखनी चाहिये जहाँ से इन लोगों को इतनी कृपा मिली, फिर काम मे busy होकर भूल गया, पर तीन महीने पहले परिवार के साथ शिमला जाने का कार्यक्रम बनाया, पर जल समस्या के कारण नैनीताल जाना पड़ा, पहले दिन टैक्सी की और ड्राईवर से कहा, famous जगहों पे चलो, तो बोला, ६-७ जगह हैं, सबसे पहले हम कैंची धाम चलेंगे, बच्चे पूछने लगे ये कौन सी जगह है पर  मै ब्रह्माण्ड की असीमित शक्तियों के बारे मे सोच कर बस मुस्कुरा रहा था।