Tuesday, 10 July 2018

The proposed amendments in GST Law

The proposed amendments in CGST Act, 2017, IGST Act, 2017 and the GST (Compensation to States) Act, 2017 are now placed in the public domain.

There is about 46 amendments, mostly law related and in nature of clarifications or correcting drafting errors in earlier law, at some places tax base is extended whereas for some areas it is an attempt to make the law more user friendly like facility to amend/revise return, manufacturer/trader with service upto 10% of turnover or 5 Lacs can also opt for composition scheme. ITC negative list to be reduced, ease of debit/credit notes, cancellation of registration etc. 

However many pain areas have not been considered like RCM on URD (Even it is proposed that 9(4) would be applicable only for notified taxpayers in this amendments list), Payment mode to increase, To allow to deposit tax in one common head etc. Learned that on some such issues Council is already working.

You may submit your comments/feedback on the draft proposals for amendments ( https://static.mygov.in/rest/s3fs-public/mygov_153120546651553221.pdf ) in #GST law here:

Sunday, 8 July 2018

Books Everyone Must Read: Book Eleven: The Saint, the Surfer, and the CEO


Books Everyone Must Read: Book Eleven

Book: The Saint, the Surfer, and the CEO

Author: Robin Sharma


आज इन्सान के पास सब कुछ है, धन दौलत, सुख शोहरत, एक हँसता खेलता परिवार, जीवन की हर सुख सुविधा, फिर भी कहीं न कहीं एक अजीब सी बेचैनी, एक अधूरापन और एक अकेलापन - किसलिए ?

आज जिस किताब की मै बात कर रहा हूँ, शायद इस सवाल का जवाब उसमे छुपा है।

आज मनुष्य की प्राथिमकता जीवन का आनन्द भोगने मे नहीं बल्कि दुनिया को प्रभावित कर सके, ऐसी उपलब्धियों का भंडार बनाने मे है, वो उपलब्धियाँ जो उसकी मृत्यु के साथ ही दफ़न कर दी जायेंगी। इन्सान सोचता है, आज काम, बाकि जीवन का आनन्द कल, पर क्या सचमुच कल आयेगा?

जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और शायद सबसे कठिन कार्य है - एक संतुलित जीवन जीना। एक ऐसा जीवन जिसमे Work, Family & Friends, Self & Spirituality, and God. इन सबके बीच संतुलन हो, एक संतुष्टि से भरपूर सम्पूर्ण जीवन।

इस कहानी का नायक जो जानलेवा दुर्घटना से मृत्यु के समीप जाकर लौटता है और अपने पिता से उनकी मृत्यु के पश्चात तोफहे मे एक आयोजित यात्रा - जीवन के तीन महान गुरुओं के साथ समय गुजारने का अवसर। और ये यात्रा किस तरह उसकी जीवन के प्रति सोच और जीवन जीने का नजरिया बदलती है। विश्वास करो, क़िताब को पड़ोगे तो खुद को भी नायक का सहयात्री ही समझोगे। जानोगे कि आप अकेले नही हो, किस तरह ब्रह्माण्ड आपको प्रगति के पथ मे ले जाने के लिए आपके जीवन मे विभिन्न परिस्थितों का सृजन करता है।

रॉबिन शर्मा की लगभग सारी किताबें मैंने पढ़ी हैं पर ये बेहतरीन किताबों में से एक है, इस कहानी की सादगी इसे और भी खूबसूरत बनाती है।

इसी विश्वास और शुभकामनाओं के साथ कि ये पुस्तक आपके जीवन को एक नया आयाम देगी, धन्यवाद। 

Sunday, 1 July 2018

Compliance Calendar for the month of July-2018 (GST/Income Tax/TDS/PF/ESI)

Compliance Calendar for the month of July-2018. It contains dates of some important and common compliance. Kindly refer Govt's Press Releases/Circulars/Notifications for any change. Thanks.


Saturday, 30 June 2018

HAPPY GST DAY - 2018

कई वर्षों के लम्बे इन्तज़ार के बाद आज से एक साल पहले वो शुभ घडी आ ही गयी थी  जब GST प्रचलन मे आया जिसे एक बड़े कर सुधार के रूप मे देखा गया, आरंभिक दौर मे लेखाकारों, कर विशेषज्ञों, व्यवसाइयों सभी के लिए ये परीक्षा की घडी थी, क्यूंकि implement  होते ही सरकार के बड़े बड़े दावों की एक एक कर के पोल खुलने लगी। 3 Billion transactions की बात करने वाला server कुछ लाख transactions से ही चरमरा उठा। कई प्रश्न मन में उठते रहे जैसे :

१. काश GSTN TCS या NIC को दिया होता, तो बार बार तकनीकी समस्याऐं उत्त्पन्न न होतीं। 
२. काश AJ की जगह कोई युवा और ऊर्जावान व्यक्ति देश का वित्त मंत्री होता तो सारा बोझ अकेले वित्त सचिव हसमुख अधिया को न झेलना पड़ता।
३. काश GST इस सोच के साथ कि सभी करदाता बईमान और निकम्मे हैं और कैसे इनसे ज्यादा से ज्यादा कर वसूला जाये की जगह इस सोच से चालू किया जाता कि किस प्रकार करदाताओं को कर की एक सरल प्रणाली दी जाये, तो शायद नजारा ही कुछ और होता। 

Anyway जो हुआ सो हुआ, आज की बात करें तो system ठीक ठाक चल रहा है, (वैसे आज ही Trans -२ को लेकर अनेक करदाता GST Tech पर complaint करते दिखे ), NIC के नियंत्रण मे आने के बाद Eway Bill का Portal भी अच्छा काम कर रहा है। Council की पिछली सभा मे return के simplification की बात already हो चुकी है, ITC भी TDS की तरह सीधा Credit Ledger मे Credit होगा, RCM on URD Purchases 30 सितम्बर 2018 तक के लिये स्थगित हो चूका है, उम्मीद है 2019 के चुनाव के लालच मे इसे ख़तम भी किया जा सकता है, क्यूंकि इससे SME Sector को बहुत नुकसान होने की आशंका है। TDS और TCS Provisions भी 30 सितम्बर 2018 तक के लिये स्थगित हो चुके हैं। इसी उम्मीद के साथ कि अगले साल में और भी बड़े सुधार देखने को मिलेंगे -  HAPPY GST DAY TO EVERYONE . THANKS. 

Wednesday, 9 May 2018

साई बाबा की शिक्षायें ( भाग -3 )


साई बाबा की शिक्षायें (भाग -3)
बहुत से लोग साई बाबा को भगवान शिव का अवतार भी मानते हैं। इसका एक कारण ये भी है वह भी शिव की भाँति वैराग्य की मूरत थे और जीवन पर्यन्त भस्म (Holy Ash) से उनका रिश्ता बना रहा - जिसे उनके भक्त और सँसार उदी के नाम से जानता है। इस उदी का संसारिक महत्व तो सर्वविधित है, कितना भी असाध्य रोग हो, यदि पूर्ण निष्ठा के साथ उदी का प्रयोग किया जाये तो बड़े से बड़े रोग और कष्ठों से छुटकारा मिल जाता है। साई बाबा सदा द्वारकामाई (जिस स्थान पर वह रहते थे ), धूनी रमाये रहते थे और इस धूनी से जो भस्म प्राप्त होती थी उसे प्रशाद के रूप मे वितरित किया करते थे। उनका कहना थे - ये जीवन भी इस भस्म की भाँति है, क्षण क्षण जलते हुए अंत भस्मीभूत ही होना है। वह इस प्रकार मानव जीवन और समय के महत्त्व को लोगों तक पहुँचाया करते थे। दुनियावी कार-विहार मे मनुष्य अक्सर अपने जीवन का प्रयोजन भूल जाते हैं और सांसारिक इच्छाओं के पीछे भागते भागते कब जीवन की यात्रा समाप्त हो जाती है, पता ही नही चलता। उदी के माध्यम से साई बाबा यही संदेश दिया करते थे, समय रहते संसारिक बंधनो से मुक्त हो जाओ अन्यथा जन्मों जन्मों तक ये यात्रा युहीं चलती रहेगी। गुरु नानक देव जी की तरह ही साई बाबा भी मोक्ष या मुक्ति पाने के लिये गृस्थि जीवन का त्याग करने की बात नहीं करते थे, बस अपने कर्मों पर ध्यान दो, किसी का बुरा मत करो, ईर्ष्या और मोह दोनों पर नियंत्रण रखो। धन्यवाद।
( #100SaiBaba ) Lesson 3.


Sunday, 6 May 2018

Happy World Laughter Day to Everyone

Happy World Laughter Day to Everyone.  :)

जिंदगी का एक ऊसुल निभाते चलो
हँसते रहो हँसाते रहो
जिंदगी तो देती है बिछा हर कदम पर कांटे
चोट खाकर भी मुस्कुराते रहो खिलखिलाते रहो
फूलों से अपनी और औरों की राह सजाते रहो
निराशा और दुःख की राहों पर रहोगे सदा अकेले
हँस हँस कर महफ़िलें सजाते रहो
कितने दिन जीना है दुनिया मे, कुछ पता नही
पर "सुख" जितने दिन भी जिओ
हर दिन को यादगार बनाते चलो
हँसते रहो, हँसाते रहो  ...................


Compliance Calendar for the month of May-18. (GST/Income Tax-TDS/TCS, PF/ESI)

Compliance Calendar for May-18.  Contains due dates for Some of common compliance, for Company and Industry specific kindly refer related law/updates (Notifications/Press Releases).
For Taxpayers with Turnover above Rs. 1.50 Crore need to file GSTR-1 for March'18 by 10th April'18 and for April'18 by 31st May'18. GSTR-3B for April'18 by 20th May'18.
TDS/TCS Deposit Date for April-18 is 07th May'18. Quarterly Return (Jan-Mar18) for TCS is 15th May'18 and TDS Return is 31st May'18. Thanks.



Wednesday, 4 April 2018

Compliance Calendar for the month of April-2018 (GST/Income Tax - TDS/ PF/ESI)

Compliance Calendar for the month of April-2018. It includes some of important compliance. Please check for other statutory obligations related to company/industry. Thanks.


Sunday, 1 April 2018

Happy New Financial Year 2018-19.

कुछ डेबिट और कुछ क्रेडिट
कभी depreciation तो कभी appreciation
taxes के भंवरों मे बिज़नेस के जहाज़ को संभालता
सरकारी नीतिओं अनीतिओं और
कुटनीतिओं मे पिसता, पर कुछ न बोलता
हर दिन हर पल कुछ नया सोचता
कुछ नया सीखता, कुछ नया सिखाता
क्या खोया क्या पाया
लाभ हानि खाते मे दिखलाता
क्या थे क्या हो गये
बैलेंस शीट बनाता
हजार सवालों के हज़ार जवाबों से जूझता
अंको और आंकड़ों की रहस्यमयी दुनिया मे विचरता
सबके बीच फिर भी सबसे अलग
अँधेरी राहों पर ज्ञान के दीपक जलाता
सुख वो कोई नही
एक company का accountant कहलाता।

सभी accountant भाई बहनों को नये Financial Year की हार्दिक शुभकामनायें। सिर्फ इस mortal world ही नही बल्कि उस दुनिया मे भी Accountant का कितना महत्व है, इसी बात से समझा जा सकता है, जहाँ अन्य देवताओं को मात्र उनकी क्षमता के आधार पर कार्य का आबंटन किया गया, वहीँ प्राणियों के कर्मो का हिसाब रखने के लिये भगवान चित्रगुप्त को कठिन साधना से गुजरना पड़ा।

ये सिर्फ एक नया साल ही नही है, हर उस accountant के लिए जो अपने काम को और बेहतर बनाना चाहता है, एक अवसर है।

Once Again - Happy New Financial Year 2018-19 and Wishing you all the Best. Thanks.