आज साई बाबा की 99वीं पुण्यतिथी है, आज से 99 वर्ष पूर्व आज ही के दिन उन्होंने महासमाधी ली थी। उनकी दी कुछ अमूल्य शिक्षाओं को याद करते हैं।
1. कभी किसी का हक़ मत मारना, जिसका जो भी हक़ है, वेतन या मजदूरी, पूरा भुगतान करना।
2. अपने गुरु या इष्ट देव पर पूरी श्रद्धा और निष्ठा रखें, यदि आपकी प्रार्थना स्वीकार नही हो पा रही है, तो इसका अर्थ ये नही है कि आपके गुरु या ईष्ठ देव मे कोई कमी है, अपितु आपकी ही श्रद्धा या आस्था मे कोई कमी है ।
3. यदि ईश्वर 100 बार आप पर कृपा करते हैं, तो 99 बार तो आपको ये अहसास भी नही होने देते कि उन्होंने आप पर कोई कृपा की है।
4. सबका मालिक अथार्थ ईश्वर एक ही है, उसके नाम पर आपस मे द्रेष या लड़ाई ग़लत है।
५. ईश्वर और गुरु की कृपा से भविष्य भी बदल सकता है।
6. ये सँसार आपका मूल्यांकन आपके कार्यों के परिणाम के आधार पर करता है परन्तु ईश्वर आपके प्रयत्न और प्रयास के आधार पर।
7. भूत और भविष्य की चिंता छोड़ कर वर्तमान पर ध्यान दो।
8. दूसरों के दुःखों मे उनकी मदद करो बेशक आप खुद दुःखी हों, ऐसा करेंगे तो ईश्वर स्वम आपके दुःखों का निवारण करेंगे।
9. आप दुनिया से सब छुपा सकते हैं पर ईश्वर तो आपके कर्मों की ही नहीं बल्कि विचारों की भी खबर रखते हैं।
10. श्रद्धा (विश्वास) और सबुरी (धैर्य) के साथ बड़ी से बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment