GST Planners और GST Planning. वो वक़्त दूर नहीं जब आपको ये दो शब्द बार बार सुनाई देंगे। एक नया क्षेत्र जल्द विकसित हो जायेगा Tax Professionals के लिए। आज जब भी हम Tax Planning की बात करते हैं, तो सबसे पहला ख्याल Income Tax ही आता है।
शायद कुछ लोगों को अजीब लगे की अभी GST Implement भी नहीं हुआ और मै GST Planning की बातें कर रहा हूँ। शायद Unmarried लोग न समझ पायें, पर वो Professionals जो माता पिता बन चुके हैं, भली भांति जानते हैं कि शिशु का पोषण तब शुरू नहीं होता जब वो जन्म लेता है, ये तो तभी शुरू हो जाता है जब कोई महिला गर्भधारण करती है। यही वो समय होता है, जब Doctors की Advise की सबसे ज्यादा जरुरत होती है।
इसी प्रकार GST के आरम्भ मे सही Planning से ही सही निर्णय लिया जा सकता है। Existing Law मे Registered हैं, Continue करे या Registration Cancel करा लें ? 20 लाख से कम Turnover के व्यापारी - यदि वो Direct End Consumer से जुड़ा है तो मस्त रहे, पर यही Advice अगर बड़ी Manufacturing Company के छोटे Supplier को दे दी जाये, तो उस बेचारे का तो काम ही बंद हो जायेगा। 75 लाख तक के व्यापारियों को Composition Scheme ले ही लेनी चाहिए, जरुरी नहीं, यदि 60% Cost Raw Material मे जाती है, तो Composite Scheme लेने से Loss ही होगा, क्यूंकि Input Tax Credit का फायदा भी नहीं मिलेगा और Output Tax भी अपनी जेब से जायेगा, जिससे सामान या सेवा की लागत और मूल्य दोनों बढ़ जायेंगे, और सबसे बड़ा नुक्सान बहुत सिमित दायरे मे रह कर व्यापार करना पड़ेगा, क्यूंकि Inter-State Supply नहीं कर पायेगा।
GST बहुत ही Simple Law है पर तब जब Practice करना हो, लेकिन जब Planning की बात आती है तो ये किसी भूल भुलैया से कम नहीं। एक गलत फैसला और परेशानियां ही परेशानियां......................
Keep Enjoying GST. :)
No comments:
Post a Comment