Thursday, 22 November 2018

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस की कोटि कोटि शुभकामनायें

सभी भाई बहनों को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस की कोटि कोटि शुभकामनायें। किसी भी संस्था या धर्म का भविष्य उसके संस्थापक द्वारा बनाये गये नियमों और सिद्धांतों पर निर्भर करता है। आज सिखों को एक समृद्ध कौम माना जाता है। सिर्फ़ भारत वर्ष मे ही नही बल्कि पुरे विश्व मे आदर की नजर से देखा जाता है।  संसार के किसी भी कोने मे किसी भी तरह की आपदा हो, सिख संस्थायें तुरंत मदद को पहुँच जाती हैं, बिना जाति, धर्म के भेद भाव के मानवता के प्रति संवेदनशीलता का एक उत्तम उदहारण। 

गुरु नानक देव जी ने न सिर्फ महिलाओं को पुरुषों के बराबर बल्कि उससे भी ऊपर स्थान दिया, जो स्त्री पुरुष को जनम देती है, वो उससे निम्न कैसे हो सकती है।  उनके प्रसिद्ध सिद्धांत थे :

१. कीरत करनी - आज सिख समुदाय मे शायद की कोई भिखारी होगा, क्यूंकि पहला सिद्धांत ही ये है, ईमानदारी और मेहनत से अपनी जीवनचर्या का इंतज़ाम करना। आलस्य और बेईमानी का सिखों के जीवन मे कोई स्थान नहीं। 

२. नाम जपना और सेवा करनी - जब भी समय मिले ईश्वर का ध्यान करना। और साथ ही साथ सेवा करनी।  अक्सर जब कोई भक्ति करता है तो एक समय के बाद उसके मन मे अहंकार आ जाता है पर सेवा उसके जीवन मे निम्रता लाती है। 

३. वंड छकना - अथार्थ जहाँ तक संभव हो, दूसरों (जरूरतमंदों ) की मदद करना। 

बाबा नानक की कृपा हम सब पर बनी रहे और हम जीवन पर्यन्त उनके उपदेशों का अनुसरण कर सकें, इसी प्रार्थना के साथ पुन: गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। धन्यवाद।  

No comments:

Post a Comment